•  
  •  
  •  

Mon05202013

Last update12:51:18 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

आयकर नोटिस को चुनौती देगी इंफोसिस

आयकर नोटिस को चुनौती देगी इंफोसिस
बेंगलुरू. सॉफ्टवेयर क्षेत्र की देश की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने कहा कि 577 करोड़ रुपए के आयकर विभाग के नोटिस को वह चुनौती देगी. कंपनी ने पिछले महीने मिले नोटिस का उल्लेख करते हुए आज जारी बयान में कहा है कि आयकर विभाग की यह मांग विदेशों में ग्राहकों के यहां सॉफ्टवेयर बनाने और देश में विशेष आर्थिक क्षेत्रों से प्राप्त राजस्व से जुड़ी है. कंपनी ने कहा है कि आयकर आयुक्त के समक्ष नोटिस को चुनौती देने की तैयारी चल रही है. इंफोसिस से वर्ष 2005 और 2008 के दौरान भी इस तरह की मांग की गई...

ड्रोन का सबसे बड़ा निर्यातक है इजरायल

ड्रोन का सबसे बड़ा निर्यातक है इजरायल
येरूशलम. इजरायल ड्रोन का सबसे बड़ा निर्यातक देश है और इसने गत आठ वर्षों में इससे 4.6 अरब डॉलर की कमाई की है. पिछले आठ वर्षो में इसने जितने ड्रोन बेचे उसमें से एक तिहाई खेप एशिया प्रशांत क्षेत्र की थीं और भारत इसके बड़े खरीदारों में से एक है. ड्रोन के निर्यात से गत आठ वर्ष में इजरायल को हुई कमाई में भारत के साथ हुए उस बड़े समझौते की...

सेंसेक्स में 62 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 62 अंकों की गिरावट
मुम्बई. देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.14 अंकों की गिरावट के साथ 20,223.98 पर और निफ्टी 30.40 अंकों की गिरावट के साथ 6,156.90 पर बंद हुआ. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.36 अंकों की गिरावट के साथ 20,277.76 पर खुला...

सर्राफा बाजार में गिरावट बरकरार

सर्राफा बाजार में गिरावट बरकरार
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी गिरावट और स्थानीय स्तर पर ग्राहकी नहीं होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह के दौरान दोनों कीमती धातुओं में गिरावट बनी रही. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 1000 रुपए फिसल कर 26700 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 1700 रुपये का गोता लगाकर 43700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई....

सेंसेक्स 28 महीने की ऊंचाई पर

सेंसेक्स 28 महीने की ऊंचाई पर
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत दरों में कटौती होने की उम्मीद में बीते सप्ताह के दौरान बांबे शेयर बाजार का सेंसेक्स लहराते हुए 28 महीने की ऊंचाई 20286.12 अंक पर जा टिका. हालांकि, अगले सप्ताह शेयर बाजारों पर दबाव बनने के आसार है. आलोच्य सप्ताह में सेंसेक्स ने 163.80 अंक की बढत हासिल की. यह लगातार पांचवें सप्ताह की तेजी है. नेशनल स्टाक...

शेयर बाजार : सेंसेक्स, निफ्टी में रही तेजी

शेयर बाजार : सेंसेक्स, निफ्टी में रही तेजी
मुम्बई. गत सप्ताह शेयर बाजारों के प्रमुख संवेदी सूचकांकों में करीब एक फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में सप्ताह भर में 163.80 अंकों यानी 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 20,286.12 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी में 80.05 अंकों यानी 1.31 फीसदी की तेजी रही और यह 6,187.30 अंक पर बंद हुआ. बीएससी के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी...

सरकार की पैरवी दरकिनार कर साख घटाने की चेतवानी दी एस एंड पी ने

सरकार की पैरवी दरकिनार कर साख घटाने की चेतवानी दी एस एंड पी ने
नयी दिल्ली.केन्द्र सरकार की पैरवी अस्वीकार करते हुए बाजार का अध्ययन करने वाली संस्था स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग "जंक" करने की चेतावनी जारी की है. एस एंड पी ने आज यहां जारी रिपोर्ट में कहा कि निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयास अनिश्चित दिशा में है और उनके कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहे है....

भारत और चीन अगले 17 वर्षों में बन जाएंगे सबसे बड़े निवेशक

भारत और चीन अगले 17 वर्षों में बन जाएंगे सबसे बड़े निवेशक
वाशिंगटन.भारत और चीन के वर्ष 2030 तक दुनिया भर में 38 प्रतिशत निवेश के साथ विकासशील देशों में सबसे बड़े निवेशक देश बन जाने की संभावना है. विश्व बैंक की आज यहां जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक विकासशील देशों के कुल निवेश का 38 फीसदी हिस्सा भारत और चीन से आएगा. विश्व बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने...

BSNL : वायमेक्स इंटरनेट सेवा 4G शुरु

BSNL : वायमेक्स इंटरनेट सेवा 4G शुरु
इंदौर.विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल इंदौर ने वायमेक्स सेवा 4 जी आज से शुरू कर दी है . महाप्रबंधक जी एस पाडेंय ने आज बताया कि इंदौर के लिए ये एक नया और रोमान्चकारी अनुभव होगा . जो उपभोक्ता तेजगति का वायरलेस इंटरनेट का उपयोग करना चाहते है वे फोर्थ जनरेशन की इस दूरसंचार सेवा का रोमान्चक लाभ उठा पाएंगे ....

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?