सरकार की पैरवी दरकिनार कर साख घटाने की चेतवानी दी एस एंड पी ने
- Details
- Friday, 17 May 2013 19:47
- Hits: 8
नयी दिल्ली.केन्द्र सरकार की पैरवी अस्वीकार करते हुए बाजार का अध्ययन करने वाली संस्था स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग "जंक" करने की चेतावनी जारी की है. एस एंड पी ने आज यहां जारी रिपोर्ट में कहा कि निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयास अनिश्चित दिशा में है और उनके कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहे है. इससे आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार पर आशंका छाई रहेगी. एस एंड पी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की साख "बीबीबी-माईनस" बरकरार रखते हुए कहा है कि अगले 12 महीनों में यह "जंक" स्तर पर आ सकती है. सरकार ने पिछले महीने एस एंड पी के अधिकारियों से कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था की साख में सुधार किया जाना चाहिए, क्योंकि...
भारत और चीन अगले 17 वर्षों में बन जाएंगे सबसे बड़े निवेशक
- Details
- Friday, 17 May 2013 19:40
- Hits: 8
वाशिंगटन.भारत और चीन के वर्ष 2030 तक दुनिया भर में 38 प्रतिशत निवेश के साथ विकासशील देशों में सबसे बड़े निवेशक देश बन जाने की संभावना है. विश्व बैंक की आज यहां जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक विकासशील देशों के कुल निवेश का 38 फीसदी हिस्सा भारत और चीन से आएगा. विश्व बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने...
सोने की मांग में 27 % की वृद्धि
- Details
- Thursday, 16 May 2013 22:25
- Hits: 24
नई दिल्ली.सोने की वैश्विक मांग में 13 प्रतिशत की कमी के बावजूद वर्तमान वर्ष की पहली तिमाही, जनवरी से मार्च के दौरान भारत में सोने की मांग में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान 256.5 टन सोने की मांग रही. यह जानकारी गुरुवार को विश्व स्वर्ण परिषद ने दी. विश्व स्वर्ण परिषद भारत के प्रबंध निदेशक पी.आर. सोमासुंदरम ने मीडिया को...
बजाज ऑटो के मुनाफे में मामूली वृद्धि
- Details
- Thursday, 16 May 2013 19:50
- Hits: 7
नई दिल्ली.दोपहिया व तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो के शुद्ध लाभ में वर्ष 2012-13 के दौरान मामूली वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 3,004 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,044 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय...
रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा
- Details
- Thursday, 16 May 2013 18:47
- Hits: 6
मुंबई.रिलायंस कैपिटल ने गुरुवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान इसके शुद्ध लाभ में 77 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 812 करोड़ रुपये पहुंच गया. अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी ने कहा कि इसकी समेकित आय में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 7,519 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह वृद्धि सामान्य बीमा, वाणिज्यिक...
मण्णपुरम फाइनेंस को 141.43 करोड़ का घाटा
- Details
- Thursday, 16 May 2013 14:40
- Hits: 6
मुंबई. गैर बैकिंग वित्त कंपनी मण्णपुरम फाइनेंस की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों में इजाफा और परिचालन से होने वाली आय में गिरावट की वजह से समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी एक साल पहले की इसी अवधि में 186.95 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ की तुलना में 141.43 करोड रुपए के नुकसान में पहुंच गई. कंपनी की परिचालन से होने वाली आय जनवरी-मार्च...
टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक बिक्री 7.02 फीसदी घटी
- Details
- Wednesday, 15 May 2013 19:49
- Hits: 5
नई दिल्ली. वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि अप्रैल महीने में समूह की वैश्विक बिक्री 7.02 फीसदी कम रही। इस महीने 81,241 वाहन बिके, जबकि एक साल पहले 87,377 वाहन बिके थे। टाटा, टाटा देवू और टाटा हिस्पानो कैरोसेरा श्रेणी जैसे वाणिज्यिक वाहनों की वैश्विक बिक्री अप्रैल में 5.15 फीसदी अधिक (39,969 वाहन) रही, जबकि एक साल...
आरबीआई महंगाई आधारित बांड जारी करेगा
- Details
- Wednesday, 15 May 2013 19:41
- Hits: 3
मुम्बई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गरीबों और मध्य वर्ग की बचत की रक्षा करने के लिए तथा सोने के आयात को घटाने के लिए 12 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के महंगाई आधारित बांड जारी करेगा। आरबीआई ने बुधवार को कहा कि चार जून से महंगाई आधारित बांड की बिक्री शुरू होगी। पहली किश्त में आरबीआई 1000 से 2000 करोड़ रुपये मूल्य के बांड जारी...
महंगाई दर 3 सालों के निचले स्तर 4.89 फीसदी पर
- Details
- Tuesday, 14 May 2013 18:45
- Hits: 9
नई दिल्ली. देश की थोक मूल्य आधारित आधारित महंगाई दर अप्रैल महीने में 4.89 फीसदी रही. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सब्जियों, दूध, अंडे, मांस और मछलियों की कीमतों में गिरावट रही. थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर अप्रैल में 4.89 फीसदी रही, जो एक साल पहले 7.50 फीसदी थी. पिछले करीब साढ़े तीन सालों का यह...




