फर्जीवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सहकारी संस्था ने किसानों को छला
- Details
- Sunday, 09 June 2013 10:19
- Hits: 26
बेमेतरा.छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक फर्जी सहकारी समिति ने रोजगार व कृषि ऋण के नाम पर युवाओं व किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है. जिले के साजा इलाके के पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत दी है. दर्ज शिकायत के अनुसार, राज्य साख सहकारी समिति के नाम से एक संस्था सितंबर 2012 को साजा में खोला गया था. इस समिति के विभिन्न पदों में नियुक्ति के नाम पर 32 लाख 20 हजार की अमानत राशि भी आवेदकों से जमा कराई गई. संस्था ने किसानों को ऋण प्रदान करने के नाम पर अंश राशि 2 लाख 83 हजार 500 रुपये व नियुक्त कर्मचारियों के पांच माह का वेतन 15 लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए. पीड़ितों ने थाने में गत 24 मई को...




