•  
  •  
  •  

Tue05212013

Last update11:38:56 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

सचिन का सन्यांस 'वनडे' का अंत

User Rating:  / 1

सिडनी.आस्ट्रेलिया के जाने माने लेखक राबर्ट क्रैडक का कहना है कि वन डे मैचों से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सन्यांस लेना पचास ओवर वाले फार्मेंट के अंत का भी गवाह बन सकता है. क्रैडक ने "न्यूज डाट काम डाट एयू" वेबसाइट पर अपने स्तंभ में लिखा "तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद बहुत से भारतीय प्रशंसकों ने कहा कि यह इस फार्मेंट की मौत की तरह है और अब वह इसके मैचों को देखना छोड़ देंगे." उन्होंने कहा "विश्वभर में क्रिकेट पर यदि एक डालर खर्च होता है तो उसके 81 प्रतिशत का उत्पादन भारत करता है. उनकी कमाई से हमारी कमाई होती है. उनकी सफलता हमारी सफलता बन जाती है." क्रैडक ने कहा कि पचास ओवरों के मैचों में रनों का अंबार लगाने वाले रिकी पोंटिंग रनों के मामले में तेंदुलकर से पांच हजार रन पीछे हैं. अगर आप पोंटिंग तथा एंड्रयू साईमंड्स के 198 मैचों के रनों को मिला दें तब जाकर कही आप सचिन की बराबरी कर पाते हैं. सचिन के नाम वनडे में 18426 रनों का विश्व रिकार्ड है. लेखक ने कहा भारत में सचिन ही एक दिवसीय क्रिकेट हैं. अगर भारत पचास ओवर के मैचों में रूचि खो देता है तो यह उस तरह से होगा जैसे अरब देशों के लोग तेल में रूचि लेना छोड़ दें. भारत के इस फार्मेंट में रूचि लिये बगैर यह स्वत: ही खत्म हो जायेगा.