•  
  •  
  •  

Thu05232013

Last update01:30:07 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

PCB ने अकमल को दी चेतावनी

User Rating:  / 0

इस्लामाबाद.पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने युवा बल्लेबाज उमर अकमल को आलोचकों के खिलाफ प्रतिक्रिया न देने की चेतावनी दी. सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने अकमल को किसी भी किस्म की बयानबाजी से किनारा करने की सलाह दी है क्यों कि वह बोर्ड के अनुबंधित खिलाड़ी हैं. बोर्ड ने अकमल को चेताते हुये कहा कि अगर वह अपने रवैये से वाज नहीं आये तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है. उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तानी राशिद लतीक और मोईन खान समेत कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम वन डे में अकमल के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुये पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी थी कि जब तक वह अपना रवैया नहीं सुधार लेते तब तक उन्हें केवल घरेलू मैचों में खेलाया जाये. अकमल ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये विरोध को बेबुनियाद करार दिया था. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ मैचों के दौरान उन्होंने अपने बल्लेबाजी के तरीके में सुधार किया है और मैदान पर अधिक गंभीरता से पेश आये हैं.