कड़ी मेहनत रंग लाएगी : बेट्स
- Details
- Friday, 11 January 2013 21:48
- Hits: 13
दुबई. न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सूजी बेट्स का कहना है कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत उनकी टीम को भारत में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप में अच्छी स्थिति में पहुंचा देगी. बेट्स ने कहा कि दोबारा से डिजाइन किया गया घरेलू सीजन और ऑस्ट्रेलिया के हाथों संघर्ष के बाद 1-3 से रोज बाउल श्रंखला हारना 31 जनवरी से मुम्बई में शुरू होने वाले टूर्नामेंट की आर्दश तैयारी साबित हो रहा है. बेट्स ने बताया, "हमने अपने घरेलू फॉर्मेट को बदल दिया है, इसलिए अब हम प्रत्येक सप्ताह दो एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलते हैं. हम एकदिवसीय मैचों के लिए पहले से कहीं अधिक मेहनत कर रहे हैं. हम इस वक्त के लिहाज से निश्चित तौर पर बढ़िया से तैयार हैं." बेट्स (25 वर्ष) कुल 49 एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं. उनकी कप्तानी में अभी तक न्यूजीलैंड टीम ने10 मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. किवी टीम अपना पहला मुकाबला एक फरवरी को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.


