•  
  •  
  •  

Wed05222013

Last update07:45:43 PM

ब्रेकिंग न्यूज़

बस, एक सेब रोजाना

User Rating:  / 0

सेब हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, यह हम सभी को पता है. यही कारण है कि इस एक सेब के बारे में न जाने कितनी कहावतें प्रचलित हैं. रोज एक सेब खाने से हमारे इम्यून सपोर्टिव प्रोटीन्स के स्तर को बढ़ावा मिलता है. एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे कहावत आमतौर पर हम सभी जानते हैं. लेकिन सेब में अनेक गुण है कम ही लोग जानते हैं. सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन विशेष फाइबर होता है. यह इम्यून सपोर्टिव प्रोटीन्स के स्तर को बूस्ट करता है इसलिए दिनभर में एक सेब आपको कई बीमारियों से बचा सकता है.

हड्डियों का प्रोटेक्शन
फ्लेनॉइड जिसे फ्लोरिड्जिन कहते हैं, यह केवल सेब में ही पाया जाता है. यह पोस्ट-मीनोपॉज मेंं महिलाओं को आॅस्टियोपोरोसिस से बचाता है साथ ही, यह बोन डेंसिटी बढ़ाता है. सेब में पाया जाने वाला एक और तत्व बोरोन है, यह भी बोन्स को मजबूती देता है.

अस्थमा में सहायता
शोध बताते हैं कि अस्थमा से ग्रस्त जिन बच्चों ने प्रतिदिन सेब के जूस का सेवन किया, उन्हें अस्थमा से ग्रस्त उन बच्चों की तुलना में जिन्होंने महीने में एक बार सेब के जूस का सेवन किया, सांस की तकलीफ कम हुई साथ ही जिन शिशुओं की मांएं गर्भावस्था के दौरान ज्यादा से ज्यादा सेब खाती हैं उन्हें अस्थमा होने का खतरा कम रहता है बजाय उन मांओं के जो गर्भावस्था में सेब का सेवन कम करती हैं.

अल्जाइमर से बचाव
सेब में पाया जाने वाला केरेसेटिन एक तरह के फ्री रेडिकल डैमेज जो कि अल्जाइमर डिजीज का कारण बनता है, ये ब्रेन सेल्स को प्रोटेक्ट करता है. लो कोलेस्ट्राल सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. प्रतिदिन दो सेब खाने वाला व्यक्ति 16 प्रतिशत से भी ज्यादा कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है.

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
चूहे पर किये अध्ययन में देखा गया कि जो रोज सेब खाते थे, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 17 प्रतिशत तक कम हो गया. जिन चूहों को प्रतिदिन तीन सेब खिलाये गये उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 37 प्रतिशत तक कम हो गया, वहीं जिन चूहों को प्रतिदिन छह सेब खिलाये गये उनमें खतरा 44 प्रतिशत तक कम हो गया.

कोलोन कैंसर से भी बचाता है
अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग रोज सेब खाते हैं. उन्हें लगभग 43 प्रतिशत कोलोन कैंसर का खतरा कम हो जाता है साथ ही यह भी देखा गया है कि जो लोग प्रतिदिन तीन सेब या अमरूद खाते हैं, वे डायटिंग की तुलना में वजन ज्यादा घटा सकते हैं. साथ ही यह भी बात सामने आई है कि सेब में मौजूद पैक्टिन कोलोन कैंसर के खतरे को कम करता है और हेल्दी डायजेस्टिव ट्रैक्ट को मेंटेन करने में मदद करता है. सेब को छिल्लके के साथ खाने से लिवर कैंसर का खतरा 57 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

लंग कैंसर से बचाव
जो लोग ज्यादा सेब खाते हैं  उनमें लंग कैंसर होने का खतरा पचास प्रतिशत तक कम हो जाता है. इसका कारण सेब में पाये जाने वाले उच्च स्तर के फ्लेवोनॉयड क्वेरसेटिन और नारिगिन है.

डायबिटिक कंट्रोल करता है
सेब में मौजूद पेक्टिन शरीर को गालैक्ट्युरोनिक एसिड सप्लाई करता है, जो शरीर के इंसुलिन की आवश्यकता को कम करता है. साथ ही, डायबिटीज मैनेजमेंट में भी सहायता करता है. इसलिए अपने खान-पान में एक सेब को जरूर शामिल  करें और स्वस्थ रहने की कोशिश करें.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?