कितना प्यार करते हो
- Details
- Wednesday, 19 December 2012 18:54
- Hits: 199
संता की बीवी प्रीतो- तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
संता- जितना तुम सोच भी नहीं सकती.
प्रीतो- फिर भी कितना?
संता- इतना कि दिल करता है तुम्हारी जैसी एक और ले आऊं.
----------------------------------------------------------------------------------
संता ने जब देखी पोर्न फिल्म
एक रात संता अपने कमरे में टीवी देख रहा था.
बगल वाले कमरे में उसके पापा सो रहे थे.
टीवी की आवाज थोड़ी ज्यादा थी, उनकी नींद खुल गई.
आवाज सुन कर वे संता पर जोर से चिल्लाए...
संता के पापा: पोर्न फिल्में देखना बंद कर... आवाज मेरे कमरे तक आ रही है...
संता: पापा जी, मैं पोर्न फिल्म नहीं देख रहा... वो तो मारिया सारापोवा टेनिस खेल रही है!!!
----------------------------------------------------------------------------------
टाइटेनिक और रजनीकांत
हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक बहुत जबरदस्त मूवी थी.
पर इस फिल्म से एक राज़ जुड़ा हुआ है जो सबको नहीं पता.
वह राज यह है कि फिल्म टाइटेनिक की सारी शूटिंग रजनीकांत के बाथटब में हुई थी.
----------------------------------------------------------------------------------
संता की मां और आंटी
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान ऑफिसर ने संता से पूछा: यह हाथ में क्या है?
संता: सर ये बंदूक है.
ऑफिसर: ये बंदूक नहीं, हमारी इज्जत और शान है. तुम्हारी मां है.
उसके बाद ऑफिसर दूसरे सैनिक बंता के पास गया.
उससे भी वही सवाल पूछा. बंता: सर ये संता की मां है और हमारी आंटी है.
----------------------------------------------------------------------------------
संता गया मार्केटिंग करने
एक बार संता अपनी पत्नी प्रीतो को लेकर शहर गया. वहां किसी ने उसे हसबैंड कहकर बुलाया.
अनपढ़ संता को कुछ भी समझ नहीं आया तो उसने पत्नी प्रीतो से सवाल किया - क्या तुम जानती हो, शहर के लोग हसबैंड किसे कहते हैं?
संता की बीवी प्रीतो ने मुस्कुराकर जवाब दिया - अरे तुम्हें इतना भी नहीं मालूम! यह वो बैंड होता है जिसे शहर की औरतें हंस-हंस के बेलन से बजाती हैं.
----------------------------------------------------------------------------------