•  
  •  
  •  

Sat05182013

Last update01:34:52 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

काटा नहीं, चखा

User Rating:  / 0

एक बड़ा-सा कुत्ता एक छोटे से बच्चे का मुंह और हाथ चाटने लगा.
बच्चा डर के मारे चीख उठा. बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां निकली और
बोली -  क्या हुआ, कुत्ते ने काटा तो नहीं?
बच्चे ने भोलेपन से जवाब दिया - नहीं अभी तो चख रहा था.
---------------------------------------------------------------------------------------

बीमारी

डॉक्टर ने मरीज की जांच करने के बाद कहा, ' यह कोई बहुत पुरानी बीमारी है,
जो धीरे-धीरे आपके शरीर को घुन की तरह खा रही है."
मरीज बोला, 'भगवान के लिए धीरे बोलिए डॉक्टर साहब! वह बीमारी बाहर ही बैठी है.
---------------------------------------------------------------------

नौकरी का कारण

मैनेजर (लड़की से इंटरव्यू लेते हुए) - आप हमारी फर्म में नौकरी क्यों करना चाहती हैं?
लड़की - जी, बात यह है कि घर में बच्चों के शोर की वजह से मैं सो नहीं पाती.
---------------------------------------------------------------------------------------

जानकारी

बेहोश पड़े एक मरीज को देखकर डॉक्टर ने कहा, 'यह तो मर गया है.
इसी बीच मरीज होश में आ गया और बोला, 'लेकिन अभी तो मैं जिंदा हूं.'
यह सुनकर नर्स ने मरीज को फटकारा, 'चुप रहो, डॉक्टर साहब ज्यादा जानते है या तुम?'
--------------------------------------------------------------------------------

लक्षण

एक व्यक्ति (पागलों के डॉक्टर से) - महाशय, मेरी पत्नी पागल हो गई है.
डॉक्टर - अपनी पत्नी के पागलपन के दो-चार लक्षण बताएं,
व्यक्ति- आज शाम जब मैं ऑफिस से घर पहुंचा तो उसने मुस्कराकर मेरा स्वागत किया.
बड़े प्यार से चाय की प्याली पेश की, जबकि आज पहली तारीख भी नहीं है.
---------------------------------------------------------------------------------------------

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?