हथकड़ी क्यों?
- Details
- Thursday, 27 December 2012 21:39
- Hits: 235
तीन लड़के मरने के बाद यमलोक पहुंचे जहां उनके कर्मो के आधार पर फल बांटे जा रहे थे.
यमदूत पहले लड़के को यमराज के सामने लाए. उन्होंने पूछा, इसका कसूर क्या है?
यमदूत ने कहा, इसने अपने जीवनकाल में एक चींटी की हत्या की है. यमराज ने एक बदसूरत लड़की को बुलवाया और कहा इसे इस लड़के के साथ हथकड़ी से बांधकर छोड़ दो. फिर दूसरे लड़के को पेश किया गया. यमराज ने पूछा, इसका कसूर? यमदूत ने बताया, इसने भी एक चींटी को मारा है. यमराज ने फिर एक बदसूरत लड़की को बुलवाया और कहा, इन दोनों को भी हथकड़ी से बांधकर छोड़ दो. उसके बाद तीसरे लड़के का नंबर आया. यमदूतों ने बताया कि इसने अपने जीवन में कोई गुनाह नहीं किया है. फिर यमराज ने एक बेहद खूबसूरत लड़की को बुलवाया और कहा, इसे इस लड़की के साथ हथकड़ी से बांधकर छोड़ दो. लड़के आश्चर्य जताते हुए पूछा, जब मैंने कोई गुनाह नहीं किया तो यह हथकड़ी क्यों? यमराज ने कहा, इस लड़की ने अपने जीवन में एक चींटी को मारा था
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
मौका
महिला-डॉक्टर साहब, मेरे पति रात को सोते हुए बहुत बड़बड़ाते है.क्या उनकी यह आदत छूट सकती है?
डॉक्टर - हा, बशर्ते कि आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करें.
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
केवल मां बाप
मकान मालिक ने 'मकान खाली है' का बोर्ड लगा रखा था. साथ ही यह भी लिखा था कि वह मकान उन
लोगों को दिया जाएगा, जिनके बाल बच्चे न हों. एक बच्चा मकान मालिक के पास आया और
बोला - यह मकान मुझे दे दीजिए, मेरे केवल मां बाप है.
-----------------
कहीं एक खो गया तो..
संता सिंह ट्रेन में दो टिकट लेकर चल रहा था. टीटीई के मांगने पर उसने दोनों दिखाए.
टीटीई : जब तुम अकेले हो तो दो टिकट क्यों?
संता : कहीं एक खो गया तो..!
टीटीई : और अगर दोनों खो गए तो?
संता : तब पास दिखा दूंगा?
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
अंदर जाने के लिए
संता परीक्षा भवन के गेट के पास खड़े होकर परीक्षा के पेपर लिख रखा था.
एक आदमी ने आश्चर्य से पूछा - संता गेट के बाहर खडे़ होकर पेपर क्यों लिख रहे हो?
संता ने गुस्से से कहा - बेवकूफ, एंट्रेंस टेस्ट दे रहा हूं.
----------------------------------------------------------------------------------------------------------






