इस साल ज्यादा नहीं बरसेंगे मेघ
- Details
- Friday, 22 June 2012 21:10
- Hits: 155
नई दिल्ली. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि अब तक हुई कम बारिश के बावजूद देशभर में वार्षिक मानसून के सामान्य रहने की सम्भावना है. आईएमडी ने शुक्रवार को जून-अगस्त माह के लिए ताजा जानकारी जारी की. अप्रैल में सम्भावित बारिश का प्रतिशत 99 था, जिसके अब तीन प्रतिशत घटकर 96 रह जाने की सम्भावना है. आईएमडी ने एक बयान में कहा, "इस वर्ष देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितम्बर तक सामान्य रहने की उम्मीद है." मानसून के आने में लगभग तीन दिनों की देरी हो चुकी है. बयान में बताया गया है, "केरल में मानसून पांच जून को पहुंचा. देश भर में एक से 21 जून के दौरान हुई संचयी मौसमी वर्षा कुल औसत वर्षा का 76 प्रतिशत रही." आईएमडी के...




