3जी सिम सुविधा वाला टैबलेट लांच
- Details
- Saturday, 29 December 2012 16:02
- Hits: 110
चेन्नई. प्रौद्योगिकी कम्पनी आईबेरी ने टैबलेट के दो नए मॉडल लांच किए, जिनमें 3जी सिम लगाने की जगह है. एक मॉडल में डुअल-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जबकि दूसरे में क्वोड-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है. आईबेरी ने एक बयान में कहा, "भारत के टैबलेट पीसी बाजार में जहां एक दूसरे से सस्ते टैबलेट पीसी की भरमार है, हमें देश के पहले डुअल-कोर सीपीयू और क्वोड-कोर सीपीयू आधारित टैबलेट पीसी लांच करने की घोषणा करते हुए अपार हर्ष और गौरव का अनुभव हो रहा है. दोनों में ही 3जी सिम लगाने की जगह भी है, जिसका उपयोग फोन करने तथा इंटरनेट के उद्देश्य से किया जा सकता है." पहले मॉडल का नाम ऑक्सस कोरएक्स2 3जी है, जिसकी कीमत 10,990 रुपये है. दूसरे मॉडल का नाम ऑक्सस कोरएक्स4 3जी है, जिसकी कीमत 15,990 रुपये है.
लोकप्रिय खबरें:
- खतरनाक साबित हो सकता है सस्ते मोबाइल का इस्तेमाल - 27/06/2012 00:17
- सैमसंग ने उतारा खूबियों वाला मोबाइल - 31/01/2013 12:28
- नोकिया ने उतारा ड्यूल सिम ASHA 310 - 16/02/2013 19:00
- कार्बन ने उतारा नया स्मार्टफोन टिटेनियम एस 5 - 19/03/2013 17:33
- नजरों से नियंत्रित होती है सैमसंग गैलेक्सी एस4 की स्क्रीन - 15/03/2013 18:24





