स्पॉट फिक्सिंग : विंदू दारा सिंह सहित 3 की पुलिस हिरासत बढ़ी
- Details
- Friday, 24 May 2013 23:00
- Hits: 5
मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले के आरोपी बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह रंधावा तथा अन्य दो की पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने की पुलिस की मांग को स्वीकार कर लिया। तीनों को 28 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। विंदू तथा हवाला संचालक अल्पेश तनेजा और एक सट्टेबाज प्रेम तनेजा को मुंबई पुलिस ने 21 मई को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों की तीन दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें शुक्रवार को दोपहर बाद दंडाधिकारी एम. सलीम की अदालत में पेश किया गया। तीनों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) हिमांशु रॉय ने कहा था कि तीनों के संबंध उन...
सेना में उच्च पदों पर भारी फेरबदल
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:49
- Hits: 7
नयी दिल्ली.सेना में उच्च पदों पर आज भारी फेरबदल किया गया और कम से कम चार महत्वपूर्ण कमान के नये सैन्य कमांडर नियुकत करने की घोषणा की गयी है. जिन कमान में नये सैन्य कमांडर नियुक्त किये गये हैं उनमें सेनाकी महत्वपूर्ण उत्तरी कमान पश्चिमी कमान, मध्य कमान और ट्रेनिंग कमान के सैन्य कमांडर शामिल हैं. सेना के सूत्रों ने बताया कि जम्मू...
लोजपा, कांग्रेस के नेता अब जदयू में
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:34
- Hits: 4
पटना. बिहार में दो जून को होने वाले महराजगंज संसदीय क्षेत्र उपचुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रवक्ता और कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में लोजपा के प्रवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के नेता ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी...
राहुल ने लिया माहौल का जायजा
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:33
- Hits: 2
नई दिल्ली. झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की अटकलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्य के नेताओं से राज्य के राजनीतिक माहौल का जायजा लिया। झारखंड में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी का एक धड़ा राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ सरकार बनाने के...
शुरू हुआ मंदिरों को तोड़ने का अभियान
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:28
- Hits: 3
संबलपुर.आखिर संबलपुर जिला प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों का निर्माण किए गए धर्मानुष्ठानों को हटाए जाने का कार्य शुरू किया गया. पहले दिन पांच गछिआ में काली मंदिर को तोड़ा गया. इससे पहले रेमेड़ में शिव मंदिर को तोड़ने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी, पुलिस एवं तोड़ने वाले कर्मचारी वहां पर...
घरेलू बचत को परिसंपत्ति में बदलें
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:26
- Hits: 2
मुंबई. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को सरकार और वित्तीय नियामकों से घरेलू बचत को वित्तीय संपत्ति में बदलने के प्रयास में तेजी लाने का आह्वान किया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की रजत जयंती के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "धन के अत्यधिक रचनात्मक उपयोग के लिए बचत का बढ़ते अनुपात में वित्तीय परिसंपत्ति में...
गैंगरेप का प्रयास, 1 गिरफ्तार
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:26
- Hits: 3
बांदा. उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार की शाम बांदा शहर के छाबी तालाब मुहल्ले से एक रिक्शा चालक की 10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया, लेकिन मुहल्ले वालों की मदद से उसकी आबरू बच गई। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को...
मिड डे मील में मिली छिपकली
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:17
- Hits: 3
बिहारशरीफ.बिहारशरीफ के सोहसराय थानान्तर्गत छोटी पहाड़ी कन्या मध्य विद्यालय में मिड डे मील में छिपकली पायी गयी. खाना खाने के बाद बच्चों को कै और खुजली होने लगी. इसी बीच, चावल में मरी हुई छिपकली देखा गया जिसके बाद बच्चों से आनन- फानन में खाना फेंकवाना पड़ा. इस बात की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच कर हंगामा मचाने लगे. खाना...
बैकलाग भर्ती को केन्द्र ने दी मंजूरी
- Details
- Friday, 24 May 2013 22:16
- Hits: 3
दिल्ली. चुनावी साल को देखते हुए सरकार अब पूरी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े तबकों को लुभाने में पूरी तरह से जुट गई है. इसीलिए गुरुवार को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इन वर्गों की वर्षों से लंबित पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को चालू करने की मंजूरी दे दी गई. गुरुवार को...
देश 



