आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल ले जाए गए मुन्ना भाई
- Details
- Wednesday, 22 May 2013 09:30
- Hits: 20
मुम्बई. बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को बेहद आश्चर्यजनक कार्रवाई के तहत गुप्त तरीके से बुधवार तड़के मुम्बई की एक जेल से पुणे की यरवडा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, संजय को दक्षिण मुम्बई के अति-सुरक्षित आर्थर रोड केंद्रीय कारा से मगंलवार मध्यरात्रि में निकाल कर बुधवार तड़के पुणे की यरवडा केंद्रीय कारा पहुंचाया गया. उनका स्थानांतरण 16 मई को हथियार अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर स्पेशल टाडा कोर्ट में उनके आत्मसमर्पण करने के एक सप्ताह बाद हुआ है. राज्य की सबसे बड़ी तथा एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक यरवडा जेल में संजय 42 सप्ताह...
तीन आतंकियों ने किया समर्पण
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 21:06
- Hits: 6
अगरतला.मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो नेताओं को अपने साथ लेकर बांग्लादेश में अपने ठिकाने से भागे तीन आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर दिया है. आतंकवादियों ने इन माकपा नेताओं का पहली अप्रैल को अपहरण कर लिया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगवार को संवाददाताओं को बताया, "नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी)...
IPL-6 : शेष मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 14:52
- Hits: 9
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने शेष मैचों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. मालूम हो कि बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने आईपीएल के बाकी मैचों का आयोजन जांच का काम पूरा होने तक...
चौटाला को मिली अंतरिम जमानत
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 20:29
- Hits: 4
नई दिल्ली.दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के आपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली. वर्ष 2000 में हुए शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले में चौटाला 10 वर्ष कैद की सजा भुगत रहे हैं. न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने चौटाला को...
पूर्व सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 14:21
- Hits: 8
पटना. बिहार के बहुचर्चित कम्युनिस्ट नेता अजीत सरकार की हत्या के मामले में उच्च न्यायायाल से बरी किए गए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज बेऊर जेल से रिहा कर दिए गए. बेऊर जेल के बाहर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद रंजीता रंजन के अलावा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता और बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे. यादव के जेल से बाहर...
दिल्ली दुष्कर्म के आरोपी पवन ने कोर्ट में की 'पागलों' जैसी हरकतें
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 17:13
- Hits: 8
नई दिल्ली.दिल्ली दुष्कर्म मामले के आरोपी पवन सोमवार को सुनवाई के दौरान विक्षिप्तों की तरह हरकतें करने लगा. बार-बार वह अपना माथा पीटता था. इसके अलावा अपनी नाक भी तोड़-मरोड़ रहा था. नाक पर बार-बार हथेली से भी चोट करना, बालों को खींचने का क्रम कोर्ट में लगातार जारी रहा. इसी दौरान उसकी नाक से खून निकलने लगा. कोर्ट में उसकी यह हरकतें...
आरुषि के पिता को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 12:52
- Hits: 16
इलाहाबाद. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड में उसके माता-पिता के सीबीआई के संयुक्त निदेशक समेत 14 गवाहों को तलब करने की याचिका आज खारिज कर दी. आरुषि और उसके नौकर हेमराज की हत्या में आरुषि के माता-पिता राजेश और नुपुर तलवार आरोपी हैं. न्यायमूर्ति राजेश दयाल खरे ने गत शुक्रवार को निर्णय सुरक्षित कर...
स्पॉट फिक्सिंग : सर्वोच्च न्यायालय ने बीसीसीआई को खूब लताड़ा
- Details
- Tuesday, 21 May 2013 16:36
- Hits: 9
नई दिल्ली.सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण के शेष मैचों पर प्रतिबंध लगाने से तो इंकार कर दिया, लेकिन उसने स्पॉट फिक्सिंग मामले पर बीसीसीआई को लताड़ लगाई और कहा कि खिलाड़ियों पर लगाम लगाने के बीसीआई के लचर रवैये के कारण ही इस तरह की घटनाएं घटी हैं. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी....
फेसबुक ग्रुप पर मामला दर्ज
- Details
- Monday, 20 May 2013 22:53
- Hits: 27
लखनऊ.उत्तर प्रदेश की राजधानी में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा फेसबुक इंक तथा अन्य के विरुद्ध धारा 153, 290, 504 आईपीसी तथा धारा 66 ए इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 के अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी के अनुसार, फेसबुक ग्रुप 'आओ मिल कर काटें गाय' में खुलेआम गोहत्या की प्रशंसा करते हुए...




