भीषण आग, 150 घर जलकर राख
- Details
- Sunday, 19 May 2013 18:55
- Hits: 4
भरतपुर.राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के नगलातुला गांव में आज सुबह भीषण आग लग जाने से करीब 150 घर जलकर राख हो गये. सूत्रों के अनुसार बयाना उपखंड के 400 घरों के नगलातुला गांव में किसी कारण आग लग जाने से करीब 150 घर जलकर राख हो गये. दमकल सूत्रों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिये तीन दमकल भरतपुर तथा तीन दमकलें बयाना से भेजी गई हैं. आग पर काबू पाने के लिये तीन दमकलें सेना की भी भिजवाई गई हैं. आग लग जाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गये हैं. सूत्रों के अनुसार अभी जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली हैं तथा आग लगने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिली...
ग्रेनेड विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
- Details
- Sunday, 19 May 2013 11:58
- Hits: 8
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में कल एक ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यहां बताया कि मोहम्मद युसूफ (16) मवेशियों को चरा रहा था कि उसे झाड़ी में पड़ा हुआ एक ग्रेनेड मिला और उसने इस ग्रेनेड के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. इसी दौरान ग्रेनेड में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया जिससे इस किशोर की मौके पर ही मौत...
मिजोरम, भूस्खलन में 15 मरे
- Details
- Tuesday, 14 May 2013 20:22
- Hits: 4
आइजल.मिजोरम में मंगलवार को तीन अन्य शव बरामद होने के बाद 11 मई को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 15 हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. मिजोरम के राहत और पुनर्वास विभाग के अधिकारी ने कहा, "महिलाओं सहित कम से कम 25 घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. भूस्खलन के बाद से लापता हुए तीन व्यक्तियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है."...
देशभर में लू से लोग हलाकान
- Details
- Friday, 17 May 2013 10:47
- Hits: 3
भोपाल. मध्य प्रदेश में लू के थपेड़ों ने फिर झुलसाना शुरू कर दिया है. धूप चुभने लगी है और दोपहर पसीने से तरबतर कर देने वाली है. राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म नौगांव रहा जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखाने लगी है. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम तल्ख है. मौसम विभाग का...
RBI इमारत में आग, हताहत नहीं
- Details
- Monday, 13 May 2013 13:43
- Hits: 12
मुंबई. दक्षिण मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की सात मंजली इमारत के पांचवी मंजिल पर विदेशी विनिमय विभाग कार्यालय में आग लग गई. अग्निशमन दल के अनुसार कल इमारत में आग लगी थी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. विदेशी विनिमय विभाग में आग लगी थी जिसें अग्निशमन दल ने बुझा...
कटिहार : आम्रपाली ट्रेन बेपटरी
- Details
- Thursday, 16 May 2013 13:41
- Hits: 12
कटिहार. बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के कटिहार जंक्शन पर आज सुबह आम्रपाली एक्सप्रेस का इंजन और दो डिव्बे पटरी से उतर गए. मंडल रेल प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने यहां बताया कि 15707 अप कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को जब यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था तभी उसका इंजन और दो डिव्बे अचानक पटरी से उतर गए....
सियाचिन में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
- Details
- Monday, 13 May 2013 12:08
- Hits: 30
श्रीनगर. जम्मू एवं कश्मीर स्थित सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में सेना का एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया. रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ध्रुव में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. उनके नाम का हालांकि अभी खुलासा नहीं किया गया है. अधिकारी के मुताबिक, एडवांस्ड लैंडिंग हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव खाद्य...
कश्मीर घाटी में भूकंप, दहशत
- Details
- Wednesday, 15 May 2013 13:57
- Hits: 10
श्रीनगर. कश्मीर घाटी और राजधानी श्रीनगर में कल रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि कल रात डेढ बजे कश्मीर घाटी में 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया. इसके बाद रात लगभग ढाई बजे 3.8 की तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. इन दोनों का केन्द्र जम्मू क्षेत्र का किश्तवार क्षेत्र था....
कोयले की खान में विस्फोट, 28 मरे
- Details
- Sunday, 12 May 2013 18:26
- Hits: 8
बीजिंग. चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में शनिवार को एक कोयले की खान में विस्फोट के कारण अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन के प्रांतीय कार्य सुरक्षा ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि लूझोऊ शहर के ताओजीग कोयले की खान में जमीन के भीतर 108 मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी अपराह्न 2.0 बजे खान में गैस...




