•  
  •  
  •  

Fri05242013

Last update11:05:47 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

राजद अध्यक्ष : लालू ने नामांकन भरा

User Rating:  / 0

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वैसे लालू का पार्टी का आठवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है. वर्ष 1997 में अस्तित्व में आने वाली इस पार्टी का अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षो के लिए होता है. राजद के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू का निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है. उनके अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा अगले 20 जनवरी को पटना में राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में वर्तमान में बिहार में सत्ता परिवर्तन की हवा चल रही है. उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी परिवर्तन यात्रा के दौरान वे जहां जा रहे हैं वहीं लोग सरकार बदलने के लिए होने वाले राजद के जनआंदोलन में साथ देने की मंजूरी दे रहे हैं. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सत्ता परिवर्तन तक यह लड़ाई जारी रखने की अपील की. झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम लगातार वहां के राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा को आगे बढ़ना है, क्योंकि वही सबसे बड़ी पार्टी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे धर्मरिपेक्ष ताकतों के साथ हैं.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?