•  
  •  
  •  

Sun05192013

Last update03:50:14 AM

ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों का ISI गठजोड़ चिंताजनक

User Rating:  / 0

जमशेदपुर.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और नक्सलियों के बीच कथित साठगांठ पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने में "समझौतापरक" रवैया नहीं अपनाने की चेतावनी दी. गंभीररूप से नक्सल प्रभावित झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने यहां पत्रकारों से कहा कि हाल में लातेहाल जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान बाबूलाल मंडल के शव के भीतर लगाये गये शकितशाली बम से यह संकेत मिला है कि नक्सलियों को आईएसआई ने यह तकनीक सिखायी है. यह गठजोड़ देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समझौतापरक रवैया नहीं अपनाना चाहिए और आतंकवादियों को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए. हाल में नियंत्रण रेखा पर मारे गये दो भारतीय सैनिकों के मामले में भी कड़ा विरोध होना चाहिए. सरकार को संसद पर हमले के दोषी अफजल गरू को भी अविलंब फांसी पर लटकाना चाहिए. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने नक्सलवाद को कानून व्यवस्था से अधिक एक राजनीतिक समस्या करार देते हुए कहा कि चूकि इससे कई राज्य प्रभावित हैं, इसलिए केंद्र सरकार को इससे कारगर तरीके से निपटने के लिए एक समग्र नीति बनानी चाहिए.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?