आज बगलामुखी जयंती
- Details
- Saturday, 18 May 2013 01:37
- Hits: 5
वैसाख माह को पवित्र और शुद्ध मास माना जाता है। इस माह में सारे शुभ काम किये जाते हैं। यह इस मास की विषेषता है कि शुक्ल पक्ष के द्वितीया को परशुराम जयंती, तृतीया को अक्षय तृतीया, त्रेता युग का प्रारंभ इसी दिन हुआ था। चतुर्थी को गणेश चतुर्थी, पंचमी को आदि शंकराचार्य जयंती, षष्ठी को रामानुचार्य जयंती, सप्तमी को गंगा सप्तमी, अष्टमी को बगलामुखी जयंती, नवमी को जानकी जयंती, त्रयोदशी को नरसिंह जयंती और पूर्णिमा को भगवान बुद्ध की जयंती होती है।...
भागवत कल की स्मृति और भविष्य की योजना : मेहता
- Details
- Friday, 17 May 2013 03:45
- Hits: 5
रायपुर. प्रख्यात कथाकार पंडित विजय शंकर मेहता ने श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिवस आज अपने प्रवचन में कहा कि श्री कृष्ण कर्म के रूप में ही नहीं ज्ञान के रूप में भी सार्थक हुए हैं. उन्होंने अपनी लीला में मृत्यु के सच से हमें अवगत कराया और कहा हम अपने जीवन की सभी अवस्थाओं की चिंता करते हंै. जन्म से लेकर बुढ़ापे तक की व्यवस्था हम...
दान में मिले सोने से विश्वनाथ मंदिर के दो शिखरों की इलेक्ट्रोप्लेटिंग
- Details
- Thursday, 16 May 2013 22:02
- Hits: 8
वाराणसी.बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मन्दिर के दो शिखरों को दान में मिले सोने से इलेक्ट्रोप्लेटिंग कराया जायेगा. मण्डलायुक्त चंचल तिवारी की अध्यक्षता में उनके कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल जो बैठक में मौजूद थे, ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के दो शिखरों की...
बदरीनाथ के कपाट विधि विधान के साथ खुले
- Details
- Thursday, 16 May 2013 19:18
- Hits: 4
देहरादून. शीतकाल में छह माह बंद रहने के बाद भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज बह्ममूर्त में विधि विधान के साथ खुल गये है . ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खुलने के समय सुबह सैकडों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ की मूर्ति तथा ज्योति के दर्शन किए . इसी के साथ ही अगले छह माह के लिए बदरीनाथ धाम के साथ ही उत्तराखंड के अन्य तीर्थ गंगोत्री ,यमुनोत्री...
अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग पूर्ण निर्मित
- Details
- Tuesday, 14 May 2013 19:31
- Hits: 18
श्रीनगर.दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम हिमपात होने के बावजूद अमरनाथ गुफा में बर्फ का पवित्र शिवलिंग की आकृति पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. आधिकारिक सत्रों के मुताबिक अनंतनाग से गये इंजीनियरों के एकदल ने पहलगाम से पवित्र गुफा मार्ग का हाल ही में निरीक्षण कर वहां से लौटने के बाद यह जानकारी दी....
अब तक का ज्ञात सबसे बड़ा बुद्ध स्थल सिरपुर
- Details
- Monday, 13 May 2013 09:40
- Hits: 27
रायपुर. राजधानी रायपुर से 85 किलोमीटर दूर दक्षिण कोसल की प्राचीन राजधानी माना जाने वाला पुरातात्विक स्थल सिरपुर भारत में अब तक ज्ञात सबसे बड़ा बौद्ध स्थल है. यह स्थल नालंदा के बौद्ध स्थल से भी बड़ा है. यहां अब तक 10 बौद्ध विहार और 10,000 बौद्ध भिक्षुकों को पढ़ाने के पुख्ता प्रमाण के अलावा बौद्ध स्तूप और बौद्ध विद्वान नागार्जुन के...
पर्यटकों को लुभाती हैं वाल्मीकिनगर की वादियां
- Details
- Sunday, 12 May 2013 12:48
- Hits: 8
बेतिया. गर्मी की छुट्टियों में प्राकृतिक छटाओं का आनंद बिहार के वाल्मीकिनगर में भी लिया जा सकता है. व्याघ्र परियोजना क्षेत्र और वन्यजीव अभयारण्य में मनोरम दृश्यों को देखने के लिए पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकिनगर जैव पर्यटन के लिए विख्यात है. यह उत्तर प्रदेश, नेपाल और बिहार की सीमा पर...
जगदगुरु कृपालु महाराज का शैक्षणिक ट्रस्ट सम्मानित
- Details
- Saturday, 11 May 2013 19:17
- Hits: 8
लखनऊ.एक प्रतिष्ठित मीडिया घराने ने जगदगुरु कृपालु महाराज के शैक्षणिक ट्रस्ट 'जगदगुरु कृपालु प्रतिष्ठित एजुकेशन' को नारी अवार्ड से सम्मानित किया है. ट्रस्ट को यह सम्मान बालिकाओं, खासकर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है. ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विशाखा त्रिपाठी ने यह अवार्ड प्राप्त किया. इस...
पुण्य व कार्य सिद्धि का पर्व
- Details
- Saturday, 11 May 2013 01:25
- Hits: 14
अक्षय तृतीया तिथि को सत्ययुग के आरम्भ की तिथि भी माना जाता है, इसीलिए इसे ‘कृतयुगादि तृतीया’ भी कहते हैं. यदि वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि को बुधवार और रोहिणी नक्षत्र भी हों तो वह तिथि सर्वाधिक शुभ और पुण्यदायी होने के साथ-साथ अक्षय प्रभाव रखने वाली हो जाती है. भविष्य पुराण में दिए गए एक प्रसंग के अनुसार शाकल नगर में रहने वाले धर्म नामक एक धर्मात्मा...
धर्म-अध्यात्म 



