सावधानी से करें सौन्दर्य उपचार
- Details
- Thursday, 10 January 2013 01:16
- Hits: 83
घर में सौन्दर्य उपचार करने से रूपयों की बचत तो होती ही है, साथ ही ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से आप बच जाती हैं, किन्तु इस लाभ को उठाते समय आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए. कहीं ऐसा ना हो कि उपचार का विपरीत असर हो जाए. प्रस्तुत है यहां विभिन्न उपचार करते समय बरती जाने वाली कुछ सावधानियां.
फेशियल करते समय फेशियल करने से पूर्व आप अपने हाथों व चेहरे की अच्छी तरह से सफाई कर लें. आंखों की स्किन को अच्छी तरह से साफ करें. अगर मेकअप किया हो तो आंखों के मेकअप को रूई की सहायता से, आंखों का मेकअप उतारने वाले द्रव पदार्थ से साफ कर लें. किसी बर्तन में जब पानी गर्म कर भाप ले रही हों तो चेहरे को 15 सेमी ऊपर रख कर भांप लें. चेहरे पर भांप लेते समय सिर पर तौलियां बांध लें. अगर रूखी स्किन हो तो पांच मिनट तक भांप लें और तैलिय स्किन के लिए 10 मिनट तक भांप. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. बीस मिनट बाद स्किन पुन: ठंडे पानी से धो लें. कोई अल्कोहल-फ्री टोनर लगाएं. चेहरा हल्का गीला रहते हुए ही आप मॉइश्चराइजर लगा लें. फेशियल उन्हें नहीं करना चाहिए जिन्हें किसी प्रकार का स्किन रोग या मुंहासे आदि हों. फेशियल करने के पूर्व या बाद में आप स्वयं कील या मुंहासों को ना दबाएं. इससे चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं. अगर आप भांप नहीं लेना चाहतीं तो चेहरे पर तेल युक्त फेस स्पे्र कीजिए. फेशियल करने के आप आठ घंटे तक घर से बाहर धूप में ना निकलें. सौन्दर्य विशेषज्ञों के अनुसार आप अगर रात को सोने से पूर्व फेशियल करें तो कारगर सिद्ध होगा.
भौहें बनाते समय कहीं उजाले वाले स्थान पर बैठ कर आप भौंहें बनाएं ताकि आपको पता चल सके कि भौंहें पूरी तरह से ठीक बन रही हैं या नहीं. अगर आपको प्लकर से भौंहें बनाने में असुविधा हो रही है तथा दर्द होता है तो थ्रेडिंग धागों का इस्तेमाल करें.






