•  
  •  
  •  

Wed05222013

Last update03:32:34 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ रिश्ते नाते कभी प्यार न होगा कम

कभी प्यार न होगा कम

User Rating:  / 0
PoorBest 

आजकल बहुत से युवा जोड़े हैं जो एक साथ काम करते है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब विवाहित जोडेÞ एक ही कम्पनी में साथ काम करते हैं तो घर व दफ्तर में संतुलन बनाए रखना उनके लिए बहुत कठिन हो जाता है. लेकिन यह ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान सम्भव नहीं. इस मुश्किल का हल निकालना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि जैसे-जैसे कार्यस्थलों पर महिलाओं की संख्या बढ़ती जाएगी व आफिस प्रेम में वृद्धि होगी, यह समस्या भी बढ़ती जाएगी. कैसे बदलें भूमिकाएं-आमतौर से जोड़ों के साथ काम करने से सम्बन्ध में जटिलता बढ़ जाती है व झगड़े के बाद कूलडाउन की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाती हैं. हद तो यह कि प्रोफेशनल स्तर पर भी बहुत सी स्थितियों में हितों के टकराव उत्पन्न हो जाते हैं, विशेषकर अगर दोनों एक विभाग में एक से पद पर काम कर रहे हों या उनमें एक सीनियर पद पर हो. अपनी व्यक्तिगत भावनाओं व स्थितियों को कार्य से अलग रख पाना अक्सर बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. प्र्रोफेशनल सम्बन्ध को स्विच आॅफ करके वैवाहिक सम्बन्ध आरम्भ करना या फिर वैवाहिक सम्बन्ध को स्विच आॅफ करके प्रोफेशनल सम्बन्ध आॅन करने का कार्य बहुत जटिल व कठिन होता है. इस तरह भूमिकाएं बदलना एक आम आदमी के लिए आसान नहीं. इन टकराव व चुनौतियों के बावजूद ऐसे विवाहित जोड़ों की भी कमी नहीं है जो सफलापूर्वक एक दूसरे के साथ काम करते हैं व घर पर भी प्यार व मोहब्बत के साथ रहते हुए एक दूसरे के पूरक बने रहते है. हालांकि साथ काम करने से जो परेशानियां आती हैं, उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे तरीके हैं जिनके जरिए कार्यस्थल पर शांति व सामंजस्य बनाए रखा जा सकता है, आॅफिस को घर लाने से व घर की परेशानी को आॅफिस ले जाने से बचा सकता है.
एक-दूसरे के काम में दखलअंदाजी ना करें- आप विवाहित हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा यह जानने की कोशिश करें कि कार्यालय में आपका जीवन साथी क्या कर रहा है. मसलन, अगर आपके पार्टनर को अपने सहकर्मी के साथ कोई समस्या है तो उसमें हस्तेक्षप ना करें, उससे अलग रहें. आपको सलाह देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है. ना अपने साथी को, ना सहकर्मी को उन दोनों को

अपनी स्थिति अपने आप सम्भालने दें.
प्रोफेशनल बनें- जब कार्य स्थल पर हों तो परिवार या अन्य चीजों के बारे में व्यक्तिगत बातें बिल्कुल ना करें. इतना ही महत्वपूर्ण यह है कि अपने जीवन साथी के साथ दफ्तर में प्रोफेशनल लहजा रखें और घर में पर्सनल.
रिश्तों में स्पेस भी जरूरी है- किसी भी रिश्ते में स्पेस का बहुत महत्व होता है. यह एक प्रकार का टाइमआॅफ होता है जो आप एक दूसरे से लेते हैं ताकि आपके सम्बन्ध मजबूत बने रहें. जब आप साथ काम करते हैं तो यह जरूरी होगा कि आपके समान सहकर्मी होंगे, इसलिए बेहतर यह है कि आप दूसरे विभागों से भी नए दोस्त बनाएं ताकि उनके साथ लंचबे्रक के दौरान हैंगआउट कर सकें.ऐसा करना ना केवल आपके कैरियर के लिए ठीक रहेगा बल्कि इससे दूसरों के साथ प्रोफशनल सम्बन्ध भी विकसिक होंगे.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?