विमान में अजगर ने भी किया सफर
- Details
- Friday, 11 January 2013 12:50
- Hits: 33
सिडनी. आस्ट्रेलिया से पापुआ न्यू गिनी जा रहे एक विमान के यात्री उस समय भौचक्क रह गए जब उन्होंने अपने केबिन की खिड़की पर एक अजगर को भी सफर करते देखा. विमानन कंपनी क्वांटास के विमान की खिड़की में करीब तीन मीटर लंबा एमेथिस्टीन प्रजाति का यह विषहीन अजगर उत्तरी क्वींसलैंड के कैर्न्स और पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोर्सबी के बीच करीब एक घंटे तक मौजूद रहा. क्वांटास के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान पर सवार यात्रियों ने उड़ान के दौरान केबिन की खिड़की पर चिपके अजगर के बारे में सूचना दी. विमान को पोर्ट मोर्सबी के हवाई अड्डे पर उतारा गया तथा अजगर को बाहर निकालने के बाद आगे के लिए रवाना किया गया. प्रवक्ता के मुताबिक अजगर की मौजूदगी से यात्रा पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा हालांकि इससे भयभीत यात्री अपनी सीटों पर सरकते और बचते नजर आए.






