हाडकंपाने वाली सर्दी से राहत
- Details
- Friday, 11 January 2013 20:12
- Hits: 17
भोपाल. मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर और हाडकंपाने वाली सर्दी थमने तथा पारा उछलने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन रीवा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अब भी सर्द हवाएं जारी है. प्रदेश में सबसे ठंडा स्थल आज भी रीवा ही रहा जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया . मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटो में रीवा संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर का असर रहा जबकि प्रदेश के शेष क्षेत्रों में पारे में हल्का सा उछाल आया जिससे अनेक क्षेत्रों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढा . हालांकि सामान्य से कम रहा लेकिन सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों में तापमान सामान्य बिन्दु के आसपास दर्ज हुआ . पर्वतीय स्थल पचमढी में न्यूनतम 4.4 और पर्यटन नगरी खजुराहों में 6.2 दर्ज हुआ है जो सामान्य से तीन तीन डिग्री कम है . राजधारी भोपाल का सामान्य से तीन डिग्री कम 8.2 दर्ज हुआ1 इंदौर का 8.5 और ग्वालियर का 6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक एक डिग्री कम है जबकि जबलपुर का न्यूनतम 10 डिग्री अंकित हुआ जो सामान्य है1 मुरैना में भी सामान्य 7 डिग्री रहा . विभाग ने अगले 24 घंटो में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है .






