•  
  •  
  •  

Sat05252013

Last update11:28:03 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ मस्त खबरें जासूस को छुड़ाने सोमालिया पर हमले

जासूस को छुड़ाने सोमालिया पर हमले

User Rating:  / 0

मोगादिशु.फ्रांसीसी सेना के जवानों ने पिछले तीन वर्ष से आतंकवादियों के चंगुल में फंसे अपने एक जासूस को छुड़ाने के लिये सोमालिया स्थित अल शबाब आतंकवादियों के ठिकाने पर क ल देर रात हमले किये, जिसमें एक फ्रांसीसी जासूस, दो सैनिक और 17 आतंकवादी मारे गये. फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने आज यहां एक बयान जारी करके बतायाकि आतंकवादियों ने उनके जवान डेनिस एलेकस को बेहद अमानवीय स्थिति में रखा हुआ था. एलेक्स को छुड़ाने के लिये आतंकवादियों के साथ साढ़े तीन वर्ष से बातचीत करने की पेशकश की जा रही थी, जिसे वे लगातार ठुकरा रहे थे. उन्होंने बताया कि जवान को छुड़ाने के लिये आखिरकार सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी जिसके दौरान आतंकवादियों ने उसे मार डाला. इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य फ्रांसीसी सैनिक और 17 आतंकवादी भी मारे गये. इससे पहले अल शबाब के एक प्रवक्ता ने कहा था कि यह जासूस वर्ष 2009 से उनके कव्जे में था. उसने बताया कि उनकी ओर से की गयी गोलीबारी में एक फ्रांसीसी कमांडो मारा गया. सोमालिया के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इन हेलीकाप्टरों ने एलेक्स को छुड़ाने के लिये हमले किये थे. हालांकि उसने यह नहीं बताया कि ये हेलीकाप्टर किस देश के थे. एलेकस उन दो फ्रांसीसी जासूसों में से एक था, जिन्हें अल शबाब ने मोगादिशु से 2009 में अगवा कर लिया था. इनमें से एक मार्क आबरिएर अपहरण के एक महीने बाद ही आतंकवादियों के चंगुल से निकल भागा. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन हेलीकाप्टरों ने मध्यरात्रि केबाद दो बजे हमले किये, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने भी गोलीबारी की. दोनों ओर से हुयी गोलीबारी में दो आम नागरिक मारे गये. इन हेलीकाप्टरों ने एक मकान को निशाना बनाकर कुछ घंटों बाद दोबारा हमले किये.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?