•  
  •  
  •  

Fri05242013

Last update05:08:41 AM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ मस्त खबरें देश उत्थान का लिया संकल्प

देश उत्थान का लिया संकल्प

User Rating:  / 0

जयपुर, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 35 हजार युवकों ने शनिवार को यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में देश उत्थान का संकल्प लिया। राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग ने युवा एवं खेल महोत्सव-2013 के नाम से सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया था। महोत्सव में प्रदेशभर के सभी जिलों से करीब 35 हजार युवक स्टेडियम में जमा हुए। प्रदेश के युवाओं को सक्षम मंच प्रदान करने, उनमें नैतिक मूल्य स्थापित करने, जिम्मेदारी की भावना विकसित करने एवं उचित प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महोत्सव के दौरान युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही दहेज प्रथा, बाल विवाह, जाति प्रथा, घरेलू हिंसा, बंधुआ मजदूरी, सती प्रथा, मद्यपान, धूम्रपान, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के उन्मूलन के लिए संकल्प दिलाया गया।

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?