खेल मंत्री ने की एवरेस्ट विजेता अरुणिमा की सराहना
- Details
- Thursday, 23 May 2013 21:23
- Hits: 2
नई दिल्ली . विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर कृत्रिम पैरों की सहायता से सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली अरुणिमा सिन्हा को खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को बधाई दी. राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकीं अरुणिमा को कुछ गुंडों द्वारा चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने के कारण अपने दोनों पैर गंवाने पड़े थे. अरुणिमा ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व की तथा भारत की पहली अपंग महिला होने का गौरव हासिल किया. खेल मंत्री ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने के लिए ढेरों बधाइयां. यह अद्वितीय सफलता भारी मुश्किलों के समक्ष आपके अद्भुत धैर्य तथा अदम्य साहस का परिचायक है. आपके प्रयास और...
पोलैंड ओपन टेबल टेनिस : सेफा में मणिका
- Details
- Thursday, 23 May 2013 20:44
- Hits: 2
नई दिल्ली. भारत की युवा टेबल टेनिस प्रतिभा मणिका बत्रा ने आईआईटीएफ पोलिश जूनियर ओपन में गुरुवार को अपने से ऊंची वरीयता वाली जापान की यूई हमामोतो को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. इसी महीने इससे पहले राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली 18 वर्षीय बत्रा ने पोलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमामोतो को...
फ्रेंच ओपन : मरे के बाद पोत्रो ने लिया नाम वापस
- Details
- Thursday, 23 May 2013 20:25
- Hits: 2
ब्यूनस आयर्स.एंडी मरे के बाद अर्जेटीना के सातवें विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जुआन डेल पोत्रो ने भी फ्रेंच ओपन शुरू होने से तीन दिन पहले अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया. समाचार चैनल बीबीसी ने पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन पोत्रो के हवाल से कहा कि पिछले सप्ताह रोम मास्टर्स में फ्रांसीसी खिलाड़ी बेनोइट पेयरे के हाथों...
'फ्राइड चिकन' वाली टिप्पणी से टाइगर वुड्स आहत
- Details
- Thursday, 23 May 2013 17:33
- Hits: 4
फ्लोरिडा.विश्व के शीर्षस्थ गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स स्पेन के गोल्फ खिलाड़ी सर्जियो गार्सिया की 'फ्राइड चिकन' वाली टिप्पणी से बेहद आहत हैं. समाचार चैनल बीबीसी ने वुड्स के ट्विटर खाते के हवाले से कहा, "यह टिप्पणी मूर्खतापूर्ण नहीं है. यह बिल्कुल गलत, तकलीफ देने वाला और स्पष्टत: अनुपयुक्त है." वुड्स और गार्सिया के बीच पिछले महीने...
लोचते को माइकल फेल्प्स के लौटने का भरोसा
- Details
- Thursday, 23 May 2013 17:26
- Hits: 2
वैंकुवर.अमेरिकी तैराक रयान लोचते को विश्वास है कि तैराकी के सुपरस्टार माइकल फेल्प्स अपना संन्यास तोड़ते हुए 2016 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में वापसी करेंगे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक में 11 पदक जीत चुके तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में तीन विश्व रिकॉडधारी लोचते ने स्थानीय मीडिया से कहा कि सवाल...
रोनाल्डो, मोरिन्हो पर लगा प्रतिबंध
- Details
- Thursday, 23 May 2013 17:26
- Hits: 4
मेड्रिड.स्पेनिश कप के फाइनल मुकाबले में एटलेटिको से हारने के बाद रीयल मेड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और टीम के कोच जोस मोरिन्हो पर स्पेनिश कप में दो मैचों पर प्रतिबंध लगा दिया गया. स्पेनिश कप के पहले फाइनल मुकाबले में रोनाल्डो को एटलेटिको के खिलाड़ी गाब्रिएल फर्नाडीज अरेनास के मुंह पर किक मारने के लिए रेड कार्ड...
वॉलीबॉल टुर्नामेंट : कजाकिस्तान ने भारत को दी मात
- Details
- Thursday, 23 May 2013 14:03
- Hits: 2
लुओहे (चीन). कजाकिस्तान ने चाइना इंटरनेशनल पुरुष वॉलीबॉल टुर्नामेंट में भारत को 3-2 से हराया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कजाकिस्तान ने बुधवार को यह मैच 25-12, 23-25, 24-26, 25-20, 15-7 के अंतर से जीता. कजाकिस्तान टीम के सहायक कोच गिलयाजुतदिनोव राफेल ने कहा, "हमारी टीम युवा है और इसलिए वह इतना सहयोग नहीं कर पाई और गलतियां की,...
खेल 



