•  
  •  
  •  

Sun05192013

Last update10:53:29 PM

ब्रेकिंग न्यूज़

बेकहम ने की संन्यास की घोषणा

बेकहम ने की संन्यास की घोषणा
लंदन. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दुनिया के मशहूर फुटबालर डेविड बेकहम ने इस सत्र की समाप्ति के बाद पेशेवर फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की है. अपने 20 साल के करियर में इस करिश्माई फुटबालर ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं . अडतीस साल के बेकहम ने इंग्लैंड के लिए 115 मैच और मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 394 मैच खेले हैं. वह छह प्रीमियर लीग खिताब और एक बार चैंपियंस लीग जीतने वाली मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम के सदस्य रहे . बेकहम ने पेरिस सेंट जरमेन के साथ गत जनवरी में पांच महीने का करार किया था . गुरवार को एक बयान में उन्होंने कहा मैं पीएसजी का आभारी हूं कि उसने मुझे यह मौका दिया लेकिन मुझे लगता है कि अब अपना करियर खत्म करने का समय आ गया है ....

इवानोविक के गोल से चेल्सी ने जीती यूरोपा लीग

इवानोविक के गोल से चेल्सी ने जीती यूरोपा लीग
एम्सटर्डम. यूरोपा लीग के फाइनल मुकाबले में ब्रानिस्लाव इवानोविक द्वारा इंजरी टाइम में हेडर से किए गए गोल के जरिए चेल्सी फुटबाल क्लब ने खिताबी जीत दर्ज की. चेल्सी ने फाइनल मुकाबले में बेनफिका को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेनफिका ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए चेल्सी के खिलाफ सबसे...

फीफा ने कनफेडरेशंस कप : रेफरियों के नाम घोषित किए

फीफा ने कनफेडरेशंस कप : रेफरियों के नाम घोषित किए
रियो डी जेनेरियो. फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अगले महीने ब्राजील में होने वाले कनफेडरेशंस कप के लिए 10 रेफरियों के नाम घोषित कर दिए. इंग्लैंड के हॉवर्ड वेब इनमें से एक हैं. वेब ने 2010 विव काप और चैम्पियंस लीग फाइनल में रेफरी की भूमिका निभाई थी. माइकल मुलार्के और डारेन कान उनके नियमित सहायक होंगे. वेब के अलावा...

झड़प के कारण पीएसजे ने रद्द किया जश्न समारोह

झड़प के कारण पीएसजे ने रद्द किया जश्न समारोह
पेरिस. हाल ही में फ्रेंच फुटबाल लीग (डीवीजन-1) जीतने वाले फ्रांसीसी फुटबाल क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजे) ने अपने खिताब जीतने के जश्न समारोह को रद्द कर दिया. पीएसजे के खिलाड़ियों ने यह समारोह सीन नदी पर एक समुद्री पोत पर सोमवार को आयोजित किया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ वाले पोत पर प्रशंसकों एवं पुलिस के बीच झड़प के चलते उन्होंने इसे रद्द कर...

फीफा की वर्तमान रैंकिंग में ग्रेनाडा की ऊंची छलांग

फीफा की वर्तमान रैंकिंग में ग्रेनाडा की ऊंची छलांग
ज्युरिख.फीफा के ताजा वरीयता क्रम में ग्रेनाडा फुटबाल क्लब ने सबसे ऊंची छलांग लगाई है. पिछले महीने विंडवार्ड आईलैंड फुटबाल चैम्पियनशिप जीतने वाली ग्रेनाडा फुटबाल क्लब ने फीफा की ताजा रैंकिंग में 20 पायदान की छलांग लगाई और विश्व रैंकिंग में 121वें स्थान पर पहुंच गया, वहीं कन्फेडरेशन ऑफ नॉर्थ सेंट्रल अमेरिकन एंड कैरेबियन फुटबाल रैंकिंग...

मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनचिनी बर्खास्त

मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनचिनी बर्खास्त
लंदन. इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एफए कप फाइनल में विगान एथलेटिक के हाथों मिली हार के बाद अपने कोच इटली के रोबटरे मैनचिनी को बर्खास्त कर दिया है. मैनचिनी की देखरेख में ही इस क्लब ने 44 साल में पहली बार पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीता था. क्लब के अबू धाबी स्थित मालिकों ने सोमवार को मैनचिनी को बर्खास्त किए जाने...

बालोतेली पर नस्लभेदी कमेंट्स, ब्लेटर चिंतित

बालोतेली पर नस्लभेदी कमेंट्स, ब्लेटर चिंतित
मिलान.अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष सैप व्लेटर ने ए सी मिलान के स्टार फुटबालर मारियो बालोतेली पर सीरीज ए मैच के दौरान प्रशंसकों द्वारा की गई नस्लभेदी टिप्पणी पर गहरी चिंता जताई है. व्लेटर ने ट्विटर पर कहा "मैं सीरीज एक के मैच के दौरान बालोतेली पर हुई नस्लभेदी टिप्पणी की खबर पढ़कर बेहद चिंतित हूं. इस मुद्दे से निपटना आसान...

विश्वकप में ब्राजीलियाई वाद्य प्रतिबंधित

विश्वकप में ब्राजीलियाई वाद्य प्रतिबंधित
रियो डी जनेरियो. ब्राजील में पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 2014 के फुटबाल विश्वकप में दर्शकों द्वारा बजाया जाने वाला प्रचलित वाद्य कैक्सिरोला को प्रतिबंधित कर दिया है। कैक्सिरोला खेल प्रतियोगिताओं में दर्शकों द्वारा बजाया जाने वाला दक्षिण अफ्रीका के विश्वप्रचलित वाद्य यंत्र वुवुजेला का ब्राजीलियाई रूपांतर है। समाचार एजेंसी...

रैक्सलर ने साल्के के साथ अनुबंध बढ़ाया

रैक्सलर ने साल्के के साथ अनुबंध बढ़ाया
बर्लिन. साल्के फुटबाल क्लब के मीडफील्डर जुलियन ड्रैक्सलर ने अपने अनुबंध को जून 2018 तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी साल्के फुटबॉल क्लब ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 19 वर्षीय ड्रैक्सलर का पिछला अनुबंध 2016 तक वैध था। साल्के की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रबंधक हॉर्स्ट हेल्ट के हवाले से कहा गया है, "हम खुश हैं कि जुलियन अपने क्लब...

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?