मंडेला 12वें दिन अस्पताल में
- Details
- Wednesday, 19 June 2013 19:40
- Hits: 3
प्रिटोरिया. रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को बुधवार को अस्पताल में 12 दिन हो गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंडेला का इलाज प्रिटोरिया के मेडिक्लिनिक हार्ट अस्पताल में चल रहा है। मंडेला के बारे में नवीनतम जानकारी उनकी बेटी जेनानी मंडेला-लामिनी से मिली, जिन्होंने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने रविवार को कहा था कि मंडेला का स्वास्थ्य निरंतर अच्छा हो रहा है, फिर भी उनकी स्थिति गंभीर है। मंडेला के स्वास्थ्य के बारे में उक्त जानकारियों के बावजूद कोई...
सानिया व शोएब एक कमरे में
- Details
- Tuesday, 18 June 2013 22:21
- Hits: 72
बर्मिंघम.पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विवाद थमने के बजाय और बढ़ता जा रहा है. पाक बोर्ड ने खिलाडिय़ों के साथ पत्नी के दौरे पर जाने और होटल में रुकने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है. बावजूद इसके भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक होटल के एक कमरे में साथ- साथ रुके. इस कारण से एक नया विवाद पैदा हो गया है. उसी होटल में पूरी पाक...
जर्मनी में सक्रिय तमिल टाइगर मोर्चा
- Details
- Monday, 17 June 2013 18:58
- Hits: 12
कोलंबो.श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि तमिल टाइगर्स का विद्रोही संगठन जर्मनी में सामुदायिक संगठन की आड़ में सक्रिय है. श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेइरिस ने बर्लिन में जर्मनी के विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल से विचार-विमर्श के दौरान कहा कि श्रीलंका को मिली जानकारी के अनुसार, जर्मनी में इन संगठनों के द्वारा अपने...
पाक ने दिए सईद को 41 करोड़
- Details
- Tuesday, 18 June 2013 21:43
- Hits: 21
इस्लामाबाद.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भले ही भारत से दोस्ताना संबंध चाहते हैं. पर उनका दिल आतंकी सईद के प्रति दरिया बना हुआ है. सहयोग के हिसाब से पाकिस्तान ने सईद को 41 करोड़ रुपए दिए हैं. ज्ञात हो कि हाफिज सईद को मुंबई पर आतंकी हमले का मास्टमाइंड माना जाता है. पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सरकार ने हाफिज सईद को करीब...
सीरिया में युद्ध की जल्दबाजी में नहीं
- Details
- Monday, 17 June 2013 17:44
- Hits: 11
वाशिंगटन.अमेरिका, सीरिया में युद्ध को लेकर जल्दबाजी में नहीं है, जैसा कि इसने इसके पहले इस क्षेत्र में किया है. इसके बदले अमेरिका स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है. व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ, डेनिस मैक्डोनफ ने रविवार को कहा, "हमें यह देखना होगा कि हमारे हित में क्या है और हमारे लिए क्या बेहतर होगा. साथ ही यह भी कि इसके लिए हमें क्या...
मैं चीन का जासूस नहीं - स्नोडेन
- Details
- Tuesday, 18 June 2013 19:05
- Hits: 9
वाशिंगटन.अमेरिका के अति गोपनीय प्रिज्म कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां लीक करने वाले पूर्व सीआईए एजेंट एडवर्ड स्नोडेन ने चीनी जासूस होने के आरोप से सरासर इनकार किया है. स्नोडेन ने कहा "मेरा चीन सरकार के साथ कोई संपर्क नहीं है और मैं सिर्फ पत्रकारों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं." स्नोडेन फिलहाल चीन के विशेष शासकीय क्षेत्र "हांगकांग"...
मंडेला की स्थिति अब भी गंभीर
- Details
- Monday, 17 June 2013 00:58
- Hits: 16
जोहान्सबर्ग. रंगभेद के मुखर विरोधी रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. लेकिन उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुयी है. देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कवाजुलू प्रांत में युवा दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये मंडेला के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने...
अमेरिकी आव्रजन चीफ देंगे इस्तीफा
- Details
- Tuesday, 18 June 2013 18:43
- Hits: 2
वाशिंगटन.अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के निदेशक जॉन मॉर्टन ने सोमवार को कहा कि चार साल तक इस संस्था का प्रमुख रहने के बाद वह निजी क्षेत्र में काम करने के लिए अगले महीने इस्तीफा दे देंगे. समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, मॉर्टन ने आईसीई के कर्मचारियों को सम्बोधित एक पत्र में कहा है, "हमने इस दौरान मिलकर जो काम किया...
अफ्रीका के लिए एयर इंडिया की उड़ान
- Details
- Sunday, 16 June 2013 19:15
- Hits: 19
लंदन.भारत और अफ्रीका के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया शीघ्र ही कुछ पूर्व अफ्रीकी देशों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी. इन देशों से व्यापार, सेवाओं और चिकित्सकीय पर्यटन के कारण आवाजाही बढ़ी है. वर्तमान में अफ्रीका के लिए कोई भी भारतीय यात्री विमान उड़ान नहीं भर रहा है. अफ्रीकी देश भारतीय कंपनियों के लिए तेजी से...




