•  
  •  
  •  

Sat05252013

Last update03:33:26 PM

ब्रेकिंग न्यूज़
Back मुख्य पृष्ठ यंग वर्ल्ड तीन आंखों वाला विचित्र जंतु

तीन आंखों वाला विचित्र जंतु

User Rating:  / 0

न्यूजीलैंड तथा उसके समीपवर्ती द्वीपों में पाया जाने वाला विचित्र जंतु  टुआटारा छिपकली जैसा ही दिखाई देता है किन्तु यह छिपकली के मुकाबले बहुत भारी और लम्बा होता है. टुआटारा का वजन औसतन एक किलोग्राम तक होता है जबकि इसकी लम्बाई 70-75 सैंटीमीटर तक होती है. इसकी औसतन आयु करीब 80 साल होती है. लुप्त होने की कगार पर खड़े इस जंतु की आंखें इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं. दरअसल छिपकली जैसे इस विचित्र जंतु की दो नहीं बल्कि तीन आंखें होती हैं. इसकी तीसरी आंख बहुत छोटी होती है, जो वयस्क टुआटारा में इसके सिर पर त्वचा के नीचे उभरती है. टुआटारा बिलों में रहने वाला एक डरपोक जंतु है जो प्राय: रात के समय ही भोजन के लिए अपने बिल से बाहर निकलता है. मादा टुआटारा साल में सिर्फ एक बार वसंत ऋतु में ही 7 से 15 तक अंडे देती है और साल भर में ही इन अंडों से बच्चे निकलते हैं. चूहे तथा मेंढ़क जैसे छोटे जीव तथा चिड़िय़ों के अंडे टुआटारा का मुख्य भोजन है.

अंको का मायाजाल

four five six
seven eight nine
अंकों में छुपा आपका भविष्य

आज का पंचांग

panchang
आज का विस्तृत पंचांग

जिनका जन्मदिन है

birthdayimage
आपका आने वाला साल कैसा रहेगा

शुभ-अशुभ

shubhashubh
आज के शुभ एवं अशुभ मुहूर्त

आज का राशिफल

Mesh Vrishabh
Kark Singh Kanya
Tula Vrishchik Dhanu
Makar Kumbh Meen
आज का दिन आपके लिए कैसा है?